फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घघसरा बाजार में बंद मकान से नकदी समेत पांच लाख जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हनुमंत नगर वार्ड में बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन


- फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे



सहजनवां। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा के हनुमंत नगर वार्ड में मंगलवार रात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर उड़ा दिए। सूचना पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य एकत्रित किए।

हनुमंतनगर निवासी पूरन मद्देशिया बैंकॉक में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी जया उर्फ गुंजा कुछ समय पहले पैर में फ्रैक्चर होने के बाद मायके चली गई थीं। इसके बाद से 5 फरवरी 2026 से मकान पूरी तरह बंद पड़ा था और कोई भी घर में मौजूद नहीं था। सुबह आसपास के लोगों ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ। पड़ोसियों ने तत्काल परिवार को सूचना दी। जानकारी मिलने पर जया मद्धेशिया मौके पर पहुंचीं और घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के अनुसार, आलमारी में रखे लगभग तीन लाख रुपये नकद, सोने की नथिया, टीका, अंगूठी, लॉकेट, चेन सहित चांदी के जेवर भी चोरी हो गए हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत पांच लाख से अधिक की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर घघसरा पुलिस चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सहजनवां पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है और जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें