फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Thu, 30 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीपीगंज इलाके का मामला, चाय की दुकान से शुरू हुई आग ने कपड़े के गोदाम को किया राख
विज्ञापन


भगवानपुर। पीपीगंज थानाक्षेत्र के नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड संख्या 18 में मंगलवार देर रात 2 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग सबसे पहले अमन की चाय की दुकान में लगी, जहां रखे गैस सिलिंडर में अचानक विस्फोट हो गया। इसके बाद फैली आग से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
सिलिंडर में विस्फोट के बाद आग ने तेजी से पास के मकान को अपनी चपेट में ले लिया और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। यहां आकाश जायसवाल का कपड़े का गोदाम था, जिसमें रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अरुण सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बच गई। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें