फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी की ड्रेस पहनकर जिला अस्पताल से भागा चोरी का आरोपित

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मी की ड्रेस पहनकर जिला अस्पताल से भागा चोरी का आरोपित
विज्ञापन

गोरखपुर। सिकरीगंज के शाहपुर में पकड़ा गया चोरी का आरोपित मेडिकल जांच के दौरान जिला अस्पताल से भाग निकला। बाथरूम गए शातिर ने अंदर रखी सफाई कर्मचारी की ड्रेस पहन ली और मेडिकल कराने ले आए सिपाहियों के सामने ही आराम से निकल गया। काफी देर इंतजार करने के बाद सिपाही अंदर गए तो आरोपित के भाग जाने की जानकारी हुई। अभियुक्त के भागने की सूचना से हड़कंप मच गया। तीन घंटे के बाद चोर राजघाट के अमरूतानी में पकड़ा गया।
सिकरीगंज के बेलसड़ी निवासी रविंद्र सिंह उर्फ रवि को पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था। बृहस्पतिवार की दोपहर में थाने के दो सिपाही रवि का मेडिकल कराने जिला अस्पताल ले आए। सिपाही जब पहुंचे तो अस्पताल में काफी भीड़ थी। तभी रवि ने बाथरूम जाने की जरूरत सिपाहियों को बताई। इमरजेंसी के भीतर मौजूद बाथरूम में उसे भेज दिया। टॉयलेट में जाने के बाद वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू कर दी। छानबीन में सामने आया कि बाथरूम के सटे दूसरे हिस्से में सफाई कर्मचारियों की यूनिफार्म रखी थी। उसे पहनकर चोरी का आरोपित आराम से सबके सामने से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क और सफाई कर्मचारी का कपड़ा पहने होने की वजह से कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। पैदल भागते हुए वह अमरूतानी में पहुंच गया। तलाश में जुटी कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन घंटे के बाद उसे दोबारा पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें