फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन ने बचाया ट्रैक्टर: सड़क पर पीआरवी वाहन देख चोरी का ट्रैक्टर छोड़ कर भागे बदमाश

Sun, 06 Mar 2022 01:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

चोर रात के समय ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहे थे। बांसस्थान के पास पीआरबी वैन को देखने पर वे उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए। ट्रॉली अभी भी गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Escorts
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा थाना क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात में बदमाश ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहे थे। इसे लेकर बदमाश अभी बांसस्थान के पास ही पहुंचे थे कि सड़क पर पीआरवी वैन खड़ी देख उसे छोड़कर फरार हो गए। संदेह होने पर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर गायब होने की सूचना डायल 112 पर आई। पुलिस द्वारा थाने पर एक ट्रैक्टर होने की सूचना देने के बाद ट्रैक्टर स्वामी ने थाने पहुंच कर उसकी पहचान की। ट्रॉली अभी गायब है। जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम भलुहीं निवासी बिंद्रा सिंह ने गुलरिहा थाना क्षेत्र के अकटहवा चौराहे पर खाद बीज एवं गिट्टी बालू की दुकान खोले हुए हैं। शनिवार की शाम को प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। गिट्टी बालू धुलाई के लिए दुकान पर ही उनकी पॉवर टेक ट्रैक्टर व ट्राली खड़ी रहती है। रविवार की सुबह जब बिंद्रा दुकान पर पहुंचे तो ट्रॉली व ट्रैक्टर गायब थी। मजदूरों से पूछताछ करने के साथ ही अगल-बगल के लोगों से ट्रैक्टर के सम्बंध में जानकारी ली। जब कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि रात में उक्त ट्रैक्टर बदमाश लेकर जा रहे थे। अभी बांसस्थान के पास पहुंचे थे कि पीआरबी वैन खड़ी देख बदमाश ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस को शक होने पर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा गया। पीड़ित बिंद्रा का कहना है कि थाने पर मौजूद ट्रैक्टर उसकी ही है। ट्रॉली की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें