फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में घुसे चोर नकदी समेत दो लाख का जेवर लेकर फरार

Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जैनपुर में बृहस्पतिवार की रात एक मकान में घुसे चोर 15 हजार रुपये नकद व दो लाख के गहने उठा ले गए। सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, जैनपुर निवासी राजन सिंह का चौराहे के समीप नहर पुल के पास मकान है। मकान में अंश बिल्डिंग मेटेरियल एवं सीमेंटेड ईंट की दुकान है। उसी में परिवार के साथ वह रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात में गर्मी से बचने के लिए वह परिवार के साथ छत पर सोने चले गए, जबकि उनके तीन बच्चे नीचे कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई करने के बाद वे भी सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी दौरान खिड़की के रास्ते चोर मकान में घुस गए। राजन का कहना है कि रात में लगभग ढाई बजे उन्हें बच्चों ने आलमारी खुली होने की जानकारी दी। इसके बाद टूटी हुई आलमारी व बिखरे सामान देख वह हतप्रभ रह गए। उन्होंने डायल 112 पर तत्काल घटना की सूचना देने के साथ ही परिवार के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें