गोरखपुर। वार्ड नंबर 79, सिविल लाइंस प्रथम के पार्षद अजय राय ने ठेकेदार को नियम विरुद्ध निर्माण करते हुए पकड़ा। सूचना देकर अवर अभियंता को बुलाया। देखा कि लोकल बालू और सीमेंट मिलाकर मसाले तैयार किए गए हैं। इसी मसाले से नाले की दीवार का निर्माण चल रहा था। अवर अभियंता ने मौके से मसाले का नमूना जांच के लिए एकत्र कर काम को रोक दिया।
पार्षद अजय राय ने बताया कि वार्ड में एक योजना के तहत काम किया जा रहा है। गणेश चौराहे से यूनिवर्सिटी चौराहे तक नाला मरम्मत का काम चल रहा है। मौके पर पहुंचे को मसाला देखकर हैरत में पड़ गए। काम रोकवाते हुए तत्काल उन्होंने मामले की जानकारी मुख्य अभियंता को दी। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता ने मसाले के सैंपल को एकत्र कर जांच के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज भेज दिया।