फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गहने चमकाने से मना किया तो कंगन लूट लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के शिवपुर शहबाजगंज सेक्टर तीन में मंगलवार दोपहर सोने के गहने साफ करने के बहाने घर पहुंचा बदमाश महिला के दोनों हाथ का कंगन लूटकर फरार हो गया। बदमाश ने कंगन को चमकाने का झांसा दिया था, लेकिन महिला के इंकार करने पर घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर तीन के लेन नंबर छह निवासी बैंक के रिटायर्ड शाखा प्रबंधक राकेश सिन्हा की पत्नी सन्नू सिन्हा मंगलवार को लगभग 11:30 बजे बरामदे के बाहर फूल तोड़ रहीं थीं। इसी दौरान गेट के बाहर एक युवक आवाज देकर कहा कि गेट खोलिए। महिला ने पूछा तो कहा कि सोने-चांदी की गहने साफ करते हैं।
महिला ने कहा कि हमें गहने साफ नहीं कराने हैं, आप जाइए। इसी दौरान हाॅकर गैस सिलिंडर लेकर पहुंच गया। महिला गेट खोल कर सीढ़ी से चढ़कर छत पर जाने लगी। इस बीच बदमाश मकान में घुसकर सीढ़ी पर जा रही महिला के दोनों हाथ का कंगन लूट कर फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर घर के और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि बदमाश काला बैग लिया था। बाहर एक युवक बाइक लेकर खड़ा था। शोर मचाने पर दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें