- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वार्षिक महोत्सव ब्लेज-2025 का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित वार्षिक महोत्सव ब्लेज-2025 इन दिनों विद्यार्थियों के उत्साह का केंद्र बना हुआ है। स्पोर्ट्स एवं कल्चरल गतिविधियों से सजे इस महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को खेल महोत्सव का समापन ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं के साथ किया गया।
फुटबॉल फाइनल में 2023 सत्र की टीम ने 2020 सत्र की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। टेबल टेनिस डबल्स के फाइनल में अनमोल और वितान चौधरी ने 3-2 से जीत दर्ज की। पुरुष सिंगल्स में मंगला राम (2022 सत्र) ने डॉ. शिवांश को 3-1 से पराजित किया। महिला वर्ग में डबल्स का खिताब ऋषिका गुप्ता और अदिति गुप्ता ने जीता, जबकि सिंगल्स में डॉ. कृतिका ने आयुषी गुप्ता को 2-0 से हराया। वॉलीबाल में भी 2023 सत्र की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
शनिवार को कॉलेज के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सचिव डॉ. बिंदु सिंह ने कल्चरल नाइट की शुरुआत की। इसके तहत 14 दिसंबर को बॉलीवुड नाइट थीम पर कार्यक्रम आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचन्द्र रेड्डी ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को उन्होंने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।