गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर शाखा का चुनाव रविवार को होगा। सीतापुर आई हास्पिटल स्थित आईएमए सभागार में सुबह नौ से शाम चार बजे तक सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
चुनाव अधिकारी डाॅ. वीएन अग्रवाल ने बताया कि अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। प्रेसीडेंट इलेक्ट पद पर डाॅ. नरेंद्र देव व डाॅ. नदीम अर्शद, उपाध्यक्ष पद पर डाॅ. सीमा शाही, डाॅ. महेंद्र कुमार गुप्ता व डाॅ. भारतेंद्र जैन व कोषाध्यक्ष डाॅ. डीके भगवानी व डाॅ. अमरेश कुमार सिंह के बीच चुनाव होगा।
मतदान के बाद शुक्रवार को ही मतगणना होगी और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव की तैयारी पूरी हाे गई है। संवाद