फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम का मिजाज बुधवार को फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि गोरखपुर और आसपास के जनपदों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी। उसके बाद बृहस्पतिवार से मौसम शुष्क बना रहेगा। इस वजह से तापमान में वृद्धि होने लगेगी। अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।मंगलवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। यानी अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। न्यूनतम तापमान करीब 14 दिन बाद सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें