गोरखपुर। हिंदू धर्म सभा, बैंकाक थाईलैंड में नागपंचमी पर नौ अगस्त को परंपरागत रूप से कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह पहलवान मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता बड़हलगंज के खदेसरी निवासी चूरामन यादव करेंगे।
हिंदू धर्म सभा, विष्णु मंदिर बैंकाक समिति के मंत्री श्याम बिहारी सिंह के अनुसार नागपंचमी पर्व पर पूर्वजों द्वारा दंगल की शुरुआत हुई थी। तबसे हर वर्ष दंगल का आयोजन किया जाता है। दंगल में गुरु हनुमान अखाड़े के कोच अर्जुन अवार्डी महासिंह राव व भारत कुमार, अर्जुन यादव पहलवान को भी आमंत्रित किया गया है। राकेश सिंह पहलवान वर्ष 1984 व 1985 में लगातार दो वर्ष थाईलैंड चैंपियन रहे हैं। श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि हर वर्ष भारत से भी पहलवान इस दंगल में भाग लेते हैं।