फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिवालयों में उमड़ी आस्था, महादेव का हुआ जलाभिषेक

Tue, 30 Jul 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। महानगर के सभी शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन कर उन्हें प्रसन्न किया। पूरे दिन शिव मंदिरों में बम-बम भोले व हर-हर महादेव का जयकारा लगता रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह-सुबह मंदिर के पुजारियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक कर बाबा का विधिवत श्रृंगार किया। फिर बाहर कतार में खड़े श्रद्धालुओं के पूजन-अर्चन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिपूर्वक जलाभिषेक किया। महानगर के महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, मानसरोवर मंदिर व पिपराइच के मोटेश्वर नाथ मंदिर के साथ-साथ स्थानीय मोहल्लों के मंदिरों में स्थापित शिव लिंग का जलाभिषेक किया। महादेव झारखंडी मंदिर के पुजारी रविंद्र नाथ ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूरे परिसर में मेला लगा रहा।
-कांवड़ियों ने किया बाबा मोटेश्वर नाथ का जलाभिषेक

जनपद के बड़हलगंज से जल भरकर सोमवार को कांवड़ियों ने पिपराइच स्थित बाबा मोटेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान बम-बम भोले व बोल-बम के जयघोष मंदिर में गूंज रहे थे। इसके पहले कांवड़िए रविवार को ही बड़हलगंज से जल भरकर सड़क मार्ग से पैदल ही टोली बनाकर नाचते गाते देर रात तक पिपराइच पहुंच गए थे। ब्रम्ह मुहूर्त से ही कांवड़ियों की ओर से जलाभिषेक शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें