फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शनि शर्मा बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभागीय जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने के बाद स्वामी विवेकानंद छात्रावास के परिचर शनि शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। डीडीयू प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। परिचर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक आश्रित कोटा से नौकरी पाने समेत कई आरोप लगे थे।
विज्ञापन


कुलसचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि कर्मचारी को दिए गए आरोप पत्र, उसके जवाब, जांच समिति की रिपोर्ट, प्रारंभिक जांच के अभिलेख और कर्मचारी की ओर से प्रस्तुत अभ्यावेदन सहित सभी साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच प्रक्रिया के दौरान कर्मचारी को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर भी दिया गया। जांच रिपोर्ट में आरोप को सिद्ध पाया गया। रिपोर्ट कर्मचारी को उपलब्ध कराई गई लेकिन उसकी ओर से दिए गए प्रत्यावेदन में ऐसा कोई नया तथ्य नहीं पाया गया, जिससे जांच निष्कर्षों में बदलाव किया जा सके।
विभागीय जांच में पाया गया कि मृतक आश्रित नियुक्ति के समय संबंधित कर्मचारी निर्धारित आयु संबंधी अर्हता पूरी नहीं करता था। 18 वर्ष की आयु प्रमाणित करने के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप भी सिद्ध पाया गया। कुलसचिव ने बताया कि निलंबन अवधि के वेतन और भत्तों के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें