गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को एडटेक कंपनी प्लेनेटस्पार्क की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस), एमकॉम व व्यवसाय प्रशासन विभाग के कुल 226 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। चयनित विद्यार्थियों को 4.5 लाख से 7.5 लाख रुपये का पैकेज प्रदान किया जाएगा। प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अजय शुक्ल ने कहा कि आने वाले समय में भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले हैं। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उनकी क्षमता और योग्यता के अनुरूप बेहतर अवसर प्राप्त हों।