फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी को तरसे लोग: देर रात आई तेज आंधी- पेड़ गिरे, खंभे टूटे, गोरखपुर में रात भर गुल रही बिजली

Wed, 27 May 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

आंधी के चलते राप्तीनगर, तारामंडल, गोलघर, पादरी बाजार, मोहद्दीपुर, बिछिया समेत कई इलाकों में भी बार-बार फाल्ट आने से बिजली कटौती होती रही। रातभर और दिन में लगातार बिजली बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी के साथ पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पेड़ टूटकर गिरने से बिजली के केबल टूटकर गिर गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार रात लगभग एक बजे आई तेज आंधी ने शहर की बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। जगह-जगह पेड़ और डालियां बिजली लाइनों पर गिरने से कई उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी बेतियाहाता क्षेत्र के करीब 500 परिवारों को झेलनी पड़ी, जहां लोग लगभग 18 घंटे तक बिना बिजली के गर्मी और पानी संकट से जूझते रहे।

विज्ञापन


अन्य कई जगहों पर भी लोग घंटों बिजली न रहने से परेशान हुए। आंधी शुरू होते ही सुरक्षा कारणों से सभी उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब दो घंटे तक बिजलीकर्मियों ने अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग कर लाइनों की जांच की। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल की गई। कई स्थानों पर बड़े फाल्ट मिलने से घंटों तक बिजली गुल रही।

बेतियाहाता, टेलीफोन कॉलोनी के पास सोमवार रात करीब एक बजे 11 केवीए लाइन पर एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। हादसे में तीन बिजली के खंभे टूट गए और तीन ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हो गए, जिससे बेतियाहाता क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

सुबह करीब छह बजे बिजली विभाग ने प्रभावित ट्रांसफार्मरों को अलग कर आसपास के इलाकों की आपूर्ति तो बहाल कर दी, लेकिन करीब 500 घरों में अंधेरा बना रहा। पेड़ हटाने और लाइन दुरुस्त करने के बाद देर शाम बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।

पेड़ पर पोल गिरने से सहारा उपकेंद्र हो गया बंद
सहारा उपकेंद्र की 33 केवीए इनकमिंग लाइन पर भी पेड़ गिरने से दो पोल टूट गए, जिससे उपकेंद्र पूरी तरह बंद हो गया। इसके कारण उपकेंद्र से जुड़े करीब तीन हजार घरों की बिजली प्रभावित हुई। बिजली कर्मियों ने पूर्वांह्न 11 बजे खोराबार उपकेंद्र से वैकल्पिक व्यवस्था कर लगभग एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली बहाल की लेकिन शेष दो हजार परिवार करीब 17 घंटे तक बिजली संकट झेलते रहे।

नए पोल लगाने और लाइन दुरुस्त करने के बाद शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा खोराबार के दिव्यनगर और रानीडीहा क्षेत्रों में भी पेड़ और डालियां तारों पर गिरने से करीब दो हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभागीय टीम ने सुबह से मरम्मत कार्य शुरू किया और पूर्वांह्न 11 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी।
विज्ञापन

राप्तीनगर, तारामंडल समेत कई इलाकों में फाल्ट से रही परेशानी
आंधी के चलते राप्तीनगर, तारामंडल, गोलघर, पादरी बाजार, मोहद्दीपुर, बिछिया समेत कई इलाकों में भी बार-बार फाल्ट आने से बिजली कटौती होती रही। रातभर और दिन में लगातार बिजली बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी के साथ पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।

कई मोहल्लों में पानी की मोटर नहीं चल पाने से लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ा। टाउन हॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि तेज आंधी और पेड़ गिरने के कारण कई स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थीं। सभी प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें