डीजल और पेट्रोल के मुद्दे पर कहा कि यह लोग कह रहे थे कि उनके पास एक साल का डीजल-पेट्रोल और गैस है लेकिन आज क्या स्थिति है सबको पता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के भरोसे नहीं भगवान भरोसे है। यह पूंजीपतियों की सरकार है और उनको लाभ पहुंचाने के लिए लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
जब डीजल और पेट्रोल के दाम कम थे तब उसे कम नहीं किया गया और आज जब बढ़ रहे हैं तो कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। इसके पहले जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, एमएलसी प्रत्याशी कमलेश यादव, रामनाथ यादव, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, विजय बहादुर यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मिर्जा कादिर बेग आदि ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया।