फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : मरीज और गार्ड में हंगामा, बिना एक्स-रे कराए लौटे

Tue, 10 Mar 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आम दिनों की तुलना में सोमवार को अधिक थी मरीजों की भीड़
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स में सोमवार को मरीजों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हो गया। एक्स-रे विभाग के बाहर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हंगामे में बदल गई, जिससे कई मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।
सोमवार को आम दिनों की तुलना में ओपीडी में अधिक भीड़ रही। इसी दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से एक्स-रे के लिए टोकन व्यवस्था लागू कर दी गई। टोकन मिलने के बाद कई मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइन में खड़े रहे, जबकि कुछ मरीज टोकन लेने के बाद अन्य कार्यों के लिए इधर-उधर चले गए। इसी बीच जिन मरीजों को टोकन नहीं मिला था, वे खाली जगह देखकर आगे बढ़ने लगे। सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकते हुए कहा कि पहले टोकनधारक मरीजों की जांच होगी। इस बात को लेकर मरीजों और गार्डों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मौके पर मौजूद अन्य गार्ड भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस तेज होने पर माहौल गरमा गया और मरीजों ने अव्यवस्था के खिलाफ विरोध जताना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, हंगामे के कारण एक्स-रे की प्रक्रिया कुछ समय के लिए बाधित रही। इस दौरान करीब 75 से अधिक मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए।
विज्ञापन

एम्स प्रशासन का कहना है कि जिन मरीजों का टोकन जारी हो चुका था, उनका एक्स-रे बाद में कराया गया। मीडिया सेल के अनुसार, कुछ समय के लिए व्यवस्था प्रभावित हुई थी लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद जांच प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें