फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर

Tue, 10 Mar 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी थाना क्षेत्र के धुवहां के पास हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र में धुवहां के पास रविवार देर रात सड़क हादसे में रुद्रपुर गांव निवासी साहब शर्मा (28) की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त शनि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर गांव निवासी साहब शर्मा रविवार देर रात अपने मित्र शनि सिंह के साथ बुलेट से गोरखपुर-खजनी मुख्य मार्ग से धुवहां (छताई) के पास से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बुलेट सड़क पर दूर जा गिरी और साहब शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। शनि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने साहब शर्मा को मृत घोषित कर दिया। शनि सिंह का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के दौरान एक साइकिल सवार भी वाहन की चपेट में आ गया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हालांकि उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।
खजनी थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें