दिल्ली की घटना के बाद गोरखपुर स्टेशन पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए प्रवेश गेटों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी हुई है। प्रयागराज के यात्रियों को प्लेटफॉर्म से बाहर निकालकर होल्डिंग एरिया में रोका गया। अन्य यात्रियों को उनकी ट्रेन से रवाना करने के बाद दो महाकुंभ स्पेशल से श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।
सोमवार शाम महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर भीड़ इतनी अधिक हो गई कि आनन-फानन में आरपीएफ और जीआरपी जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा। प्लेटफॉर्म पर भीड़ में बिहार का एक युवक चक्कर आने से गिर गया।
विज्ञापन
उसके सिर में चोट लग गई। उसे अस्पताल भेजा गया। प्रयागराज के यात्रियों को प्लेटफॉर्म से बाहर निकालकर होल्डिंग एरिया में रोका गया। अन्य यात्रियों को उनकी ट्रेन से रवाना करने के बाद दो महाकुंभ स्पेशल से श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। इन यात्रियों को ट्रेन के आने पर प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिला। देर शाम एक और स्पेशल ट्रेन रवाना की गई।
दिल्ली की घटना के बाद गोरखपुर स्टेशन पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए प्रवेश गेटों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी हुई है। इसके बावजूद सोमवार दोपहर बाद प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर भीड़ बढ़ने लगी। इसी प्लेटफॉर्म से महाकुंभ स्पेशल चलनी थी।
विज्ञापन
सफर में दुश्वारियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति समेत कई प्रमुख ट्रेनें इसी प्लेटफाॅर्म पर आती हैं। इस वजह से यात्रियों की भीड़ अत्यधिक हो गई। इसी प्लेटफाॅर्म से फुटब्रिज भी जुड़ा है। शाम पांच बजे गेट पर आरपीएफ व जीआरपी जवानों के अलावा टिकट चेकिंग स्टॉफ लगाकर प्रयागराज के यात्रियों को बाहर रोका गया।
वहीं, प्लेटफॉर्म पर स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह की अगुवाई में जीआरपी व आरपीएफ के अफसर पहुंचे और माइक से घोषणा कराई कि प्रयागराज जाने वाले यात्री प्लेटफाॅर्म से बाहर होल्डिंग एरिया में प्रतीक्षा करें। ट्रेन आने पर अंदर बुलाया जाएगा।
सफर में दुश्वारियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रेन आते ही चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की ः
शाम 6:30 बजे के करीब प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जैसे ही महाकुंभ स्पेशल पहुंची तो उसमें चढ़ने के लिए यात्री दौड़ पड़े। कोच के सभी दरवाजे बंद थे, जिसे खोलने के लिए यात्री धक्का देने लगे। वहां पर अफरा-तफरी न हो, इसके लिए हर कोच के आगे आरपीएफ के जवान खड़े हो गए।
जैसे ही दरवाजे खुले तो उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ यात्री तो इमरजेंसी खिड़की को खोलकर उसी रास्ते ट्रेन में चढ़ गए। छोटे बच्चों को लेकर पहुंची महिलाएं परेशान हो गईं। बच्चे रोने लगे तो आरपीएफ जवानों ने किसी तरह से उन्हें ट्रेन में अंदर चढ़ाया।
भीड़ में युवक को आया चक्कर
शाम 5:30 बजे के करीब भीड़ में बिहार के मैरवा के एक युवक अंकुर को चक्कर आ गया। वह प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट आई और खून बहने लगा। सूचना पर स्टेशन निदेशक, स्टेशन मैनेजर और आरपीएफ के जवान पहुंचे। उन्होंने युवक को प्राथमिक इलाज के लिए भेजा। करीब 20 मिनट के बाद वह होश में आया।