फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अफसर उतरे सड़क पर, पांच डंपर सीज

Fri, 20 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। सदर तहसील के तुर्कवलिया गांव में राप्ती नदी के किनारे अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर बृहस्पतिवार रात पहुंचे एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र प्रसाद समेत अन्य अधिकारियों ने पांच डंपर सीज कर थाने भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पीपीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सदर तहसील के तुर्कवलिया गांव में राप्ती नदी के किनारे अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी। निरीक्षण के दौरान कुछ डंपर चालक तेज गति से वाहन चला रहे थे, कुछ के नंबर प्लेट ही नहीं थे और कुछ शराब पीकर वाहन चला रहे थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खनन से नदी का तट छलनी हो चुका है, बांध क्षतिग्रस्त हो रहा है। इससे न केवल पर्यावरण और जैव-विविधता प्रभावित हो रही है, बल्कि तेज रफ्तार डंपर चालकों के कारण सड़कें भी खतरनाक हो गई हैं।
इलाके के रहने वाले पंकज कुमार यादव ने आईजीआरएस पोर्टल और लिखित शिकायत में अवैध खनन, बांध क्षति और राजस्व हानि की शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि प्रशासन ने 20 दिसंबर 2025 को पहले ही 12 डंपर और दो पोकलेन मशीनें सीज की थीं, जिससे करीब एक महीने तक खनन रुका लेकिन अब यह फिर शुरू हो गया है। दां नवंबर 2025 को डीआईजी एस. चन्नपा ने भी मौके पर जाकर खनन रोकने के निर्देश दिए थे, फिर भी गतिविधियां जारी रही। बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और अधिकारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें