फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : कुलपति पद की रेस में देशभर के 300 प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का कुलपति बनने के लिए देशभर से करीब 300 प्रोफेसरों ने आवेदन किया है। डीडीयू के भी आठ से दस प्रोफेसरों के आवेदन किए जाने की चर्चा विश्वविद्यालय के गलियारों में इन दिनों हो रही है। चयन की पूरी प्रकिया जनभवन (राजभवन) की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

डीडीयू की वर्तमान कुलपति प्रो. पूनम टंडन का कार्यकाल चार सितंबर को समाप्त हो रहा है। कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया में लगभग छह महीने का समय लगता है। इसे देखते हुए मार्च में राजभवन ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। 15 अप्रैल को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। इसके बाद दावेदारों के नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
चर्चा है कि वर्तमान कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने भी आवेदन किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। डीडीयू से आवेदन करने वालों में कला और विज्ञान संकाय के प्रोफेसर शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग विश्वविद्यालयों के 12-15 वर्तमान या पूर्व कुलपतियों ने भी आवेदन किया है। यूपी के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने बाद अब आवेदकों के स्क्रीनिंग की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रावधान है कि तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी होगी। इसमें राज्यपाल के प्रतिनिधि, एक पूर्व या वर्तमान न्यायाधीश और विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की ओर से नामित सदस्य शामिल होंगे।





चयन के लिए यह होगी प्रक्रिया

प्राप्त आवेदनों में से पहले चरण में स्क्रीनिंग कमेटी करीब 50 आवेदन पत्र छांंटेगी। इसके बाद शैक्षणिक उपलब्धियों व प्रशासनिक अनुभव आदि के आधार पर 15 से 20 अभ्यर्थियों का चयन कमेटी करेगी। उन आवेदकों के साक्षात्कार कर पांच नामों का पैनल तैयार कर कुलाधिपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन पांच में से किसी एक नाम पर कुलाधिपति अंतिम मुहर लगाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें