फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम: जलभराव से मिलेगी राहत, 5500 मीटर बनेगा लंबा नाला

Tue, 10 Mar 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के वार्ड संख्या 24 मत्स्येंद्रनगर में जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीवरेज एवं जल निकासी परियोजना के तहत यहां दो स्थानों पर करीब 28.68 करोड़ रुपये की लागत से 5500 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। इस परियोजना को सोमवार को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति से तकनीकी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत रोडवेज बस अड्डा नौसड़ के पास से बाघागाड़ा तक नाला निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 16.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पूर्वांचल दंत अस्पताल से बाघागाड़ा एनएच जीतपुर नाला तक करीब 2.50 किलोमीटर लंबाई में आरसीसी नाले का निर्माण 11.69 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। बैठक में एक स्थान पर नाला निर्माण से जुड़े बिजली संबंधी कार्यों की डीपीआर अलग से प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के अनुसार बड़ी आबादी को जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें