फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सिपाही व रिटायर्ड सैनिक समेत तीन के घरों में लाखों की चोरी, पुलिस कर रही जांच

Wed, 31 Aug 2022 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गांव से 200 मीटर दूर ग्राम भीटी निवासी पारसनाथ पांडेय व उनकी पत्नी घर में सोई थीं। छत के रास्ते घुसे चोर एक लाख 65 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। थानेदार दीपक सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के दो थाना क्षेत्रों में सिपाही और रिटायर्ड सैनिक समेत तीन लोगों के घरों में सोमवार रात चोरी का मामला सामने आया है। चोर सिकरीगंज इलाके के दो मकान से साढ़े तीन लाख नकदी समेत जेवर उठा ले गए तो वहीं, शाहपुर इलाके में सिपाही के घर में घुसे चोर पांच हजार नकद व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिकरीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, सिकरीगंज के कास्त देऊर निवासी सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त रामभक्त त्रिपाठी व पत्नी शोभा सोमवार रात बरामदे में सोई थीं। उनका बेटा अभितोष त्रिपाठी अंदर कमरे में सोया था। उनका कमरा बाहर से बंद कर चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर व दो लाख रुपये नकद चुरा ले गए।

इसी गांव से 200 मीटर दूर ग्राम भीटी निवासी पारसनाथ पांडेय व उनकी पत्नी घर में सोई थीं। छत के रास्ते घुसे चोर एक लाख 65 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। थानेदार दीपक सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, शाहपुर इलाके के अमीना नगर निवासी पुलिस विभाग में तैनात सिपाही कयूब अंसारी के मकान में घुसे चोर सोमवार रात पैंट के पाकेट से पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। परिवार के लोग कमरे में सोए हुए थे।

मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस जांच पड़ताल कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया की लगातार चोरियों से भय बना हुआ है। 15 दिन के भीतर यह छठवीं चोरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें