फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर के अनोखे चोर... पहले रिटायर्ड इंजीनियर के घर में खेला जुआ, फिर की चोरी

Fri, 01 Nov 2024 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के शिवपुर सहबाजगंज में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने चोरी की वारदात से पहले घर में जुआ खेला। इसके बाद चोरी की। 
विज्ञापन
Gorakhpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलहिरा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज में रिटायर्ड सिंचाई विभाग के इंजीनियर लाल बिहारी पांडेय के घर का ताला तोड़कर अलमारियों में रखी नकदी और गहने चोरी कर लिए। 
विज्ञापन


चोरों ने बड़े आराम से एक कमरे में बैठकर जुआ भी खेला है। बिस्तर पर ताश की पत्तियां बिखरी पड़ी थी। कालोनी के लोगों ने बृहस्पतिवार को घर का टूटा ताला देखकर लाल बिहारी को फोन कर सूचना दी। 

उन्होंने बनारस से कॉल कर अपने रिश्तेदार को घर भेजा, सूचना पर गुलरिहा पुलिस टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। जानकारी के अनुसार, शिवपुर सहबाजगंज निवासी लाल बिहारी पांडेय रविवार का पूरे परिवार के साथ बनारस अपने बेटे के पास गए। 
विज्ञापन


बेटा बनारस में ही नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को उन्हें चोरी की सूचना मिली। इसके बाद शहर में रहने वाले दामाद को कॉल कर घर भेजा। दामाद ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस के साथ अंदर घुसने पर पता चला कि घर के चार कमरों की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। 
विज्ञापन

कमरे में बिछी थी ताश की पत्तियां

सोने चांदी के गहने के डब्बे फेंके हुए थे। बिस्तर पर सारे कपड़े बिखरे पड़े थे। एक कमरे में ताश की पत्तियां बिछी थी। पुलिस की माने तो चोरी के लिए घुसे चोरों ने बैठकर जुआ खेला। इसके बाद चोरी का सामान लेकर फरार हो गए। कितनी चोरी हुई है, इसका पता गृह स्वामी के लौटने के बाद ही चल पाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें