फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़हलगंज में एक ही रात छह घरों में चोरी

Fri, 06 Sep 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पीड़ित बोले.. 25 लाख के गहने व सामान उठा ले गए चोर
छपिया और टाड़ा गांव में हुई चोरी, पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर
डाॅग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने जांच की, नहीं मिला सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज (गोरखपुर)। इलाके के छपिया गांव में चोरों ने दो घर में घुसकर भीषण चोरी की। इसके बाद बगल के गांव टाड़ा में जाकर चार घरों में छत के रास्ते घुस कर नकदी समेत कीमती जेवरात उठा ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची डाॅग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात छपिया गांव के उमा रमण तिवारी घर के बाहर सोए हुए थे। पत्नी अंदर कमरे में सोई थीं। घर के पीछे लगे जंगले का ग्रिल निकालकर चोर अंदर घुस गए और लाखों के जेवरात उड़ा दिए। उमा रमण के अनुसार सोने का दो हार, सोने का तीन चैन समेत करीब 15 लाख कीमत के जेवरात चोर उठा ले गए। इसके बाद इसी गांव में सतीश यादव के घर चोरों ने चोरी की। सतीश यादव के घर के सदस्य छत पर व कमरे में सोए थे। घर के बगल में स्थित बंसवारी के सहारे चोर छत के रास्ते अंदर घुसकर चोरी किए। यहां से भी कीमती जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सतीश ने बताया कि लगभग 10 लाख के जेवरात चोर उठा ले गए। इसके बाद रात में ही बगल के गांव टाड़ा में चार घरों में चोरी की गई। जिसमें गांव के मुखलाल मौर्य, रामसकल मौर्य, सुरेश मौर्य, श्रीभागवत मौर्य के छत के रास्ते अंदर घुसकर चोर लाखों के जेवरात उड़ा दिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

घटना के बाद सीओ रत्नेश्वर सिंह, डाॅग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बड़हलगंज इलाके में आए दिन हो रही चोरी से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें