फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेट बैंक के पास बंद मकान और जनसेवा केंद्र में चोरी

Tue, 24 Feb 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गगहा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने रविवार देर रात की वारदात
विज्ञापन


गगहा। गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुआन में रविवार रात भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास स्थित एक बंद मकान और जनसेवा केंद्र में चोरी हो गई। दोनों जगहों से नकदी, जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और गैस सिलेंडर समेत हजारों रुपये के सामान चोरी हुए। सोमवार सुबह सूचना पर एसपी साउथ दिनेश पुरी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की।
भलुआन निवासी सुमित्रा देवी अपने बेटों के साथ मुंबई में रहती हैं। वह एक सप्ताह पहले ही घर आई थीं। शनिवार को अपने बीमार भाई को देखने मायके गई थीं। रविवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर दो कमरों में रखी आलमारी और बॉक्स खंगाल डाले। वहां से कीमती जेवर, कपड़े, इन्वर्टर-बैटरी और गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। सुमित्रा देवी सोमवार सुबह पड़ोसी की सूचना पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मकान से महज दस कदम की दूरी पर स्थित हरेंद्र मौर्या के जनसेवा केंद्र का ताला भी चोरों ने तोड़ दिया। संचालक ने बताया कि चोर आठ हजार रुपये नकद, इन्वर्टर-बैटरी और मोबाइल एसेसरीज चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

एसपी साउथ ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश चल रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इसमें एक संदिग्ध चार पहिया वाहन नजर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें