फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंपियरगंज इलाके का मामला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित शुभहिता टोला में बृहस्पतिवार तड़के अयोध्या साहनी (25) का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अयोध्या की शादी करीब छह वर्ष पूर्व सुधा से हुई थी। उसकी एक छोटी बेटी परी है। पुलिस के अनुसार, अयोध्या निजी एंबुलेंस चालक था। वह अधिकतर गोरखपुर में अपने परिवार के साथ रहता था। बृहस्पतिवार तड़के वह गांव पहुंचा था, जहां घर के बगल स्थित एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद मासूम बेटी संग पहुंची पत्नी सुधा ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जाहिर की। इसी बीच सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें