फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। कोहरे का असर अब रेल सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। लगातार ट्रेनों की देरी से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को बठिंडा से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस निर्धारित सुबह 10:55 बजे की बजाय दोपहर साढ़े तीन बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी देरी देखने को मिली। बंगलूरू-गोमती नगर स्पेशल 13 घंटे से अधिक, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस पांच घंटे, दरभंगा-दिल्ली स्पेशल लगभग छह घंटे, जबकि अवध एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे से ज्यादा देर से स्टेशन पर पहुंची। बृहस्पतिवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 20 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से आईं। ट्रेनों की इस लेट-लतीफी के कारण ठंडक के मौसम में यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें