फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एलईडी स्क्रीन पर दिखेगी गोरखपुर मंडल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

Tue, 04 Aug 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वांचल के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक वैभव को नई पीढ़ी और पर्यटकों तक आधुनिक तकनीक से पहुंचाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में जल्द ही एक नई डिजिटल गैलरी बनकर तैयार हो जाएगी। यहां गोरखपुर मंडल की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी।
विज्ञापन

योगी सरकार के विजन से संग्रहालय में अत्याधुनिक डिजिटल गैलरी तैयार की जा रही है। यहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, देवरिया समेत अन्य जगहों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विशेषताओं को भी शामिल किया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर और गीता प्रेस की विशेषता भी इसमें दिखाई जाएगी। गुरु गोरखनाथ, महात्मा बुद्ध के जीवन और उनके संदेशों के अलावा विभिन्न महापुरुषों की जीवन गाथाओं को भी डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके लिए विशेष डॉक्यूमेंट्री तैयार की जा रही है। इससे संग्रहालय आने वाले पर्यटकों, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को एक ही स्थान पर क्षेत्र की समृद्ध विरासत और ऐतिहासिक महत्व की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। एलईडी स्क्रीन पर इन प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
डिजिटल गैलरी का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि सितंबर तक यह पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इसके शुरू होने के बाद संग्रहालय आने वाले लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां डिजिटल तकनीक के माध्यम से मिल सकेंगी।
विज्ञापन

- यशवंत सिंह राठौर, उपनिदेशक, राजकीय बौद्ध संग्रहालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें