फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं में नहीं होगी कोई कमी : डीआरएम

Tue, 04 Aug 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने सोमवार को गोरखपुर जंक्शन, डोमिनगढ़ और कैंट स्टेशन का निरीक्षण कर पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआरएम ने गोरखपुर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया, निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग, यात्री सुविधाओं, खानपान स्टॉल, द्वितीय प्रवेश भवन और रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के बाहर अवैध दुकानें और अवैध पार्किंग हटाने तथा आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम ने डोमिनगढ़ स्टेशन पहुंचकर प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। डोमिनगढ़ स्टेशन पर तैनात महिला रेलकर्मियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
निरीक्षण के अंतिम चरण में गोरखपुर कैंट स्टेशन के भवन, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया का भी जायजा लिया गया। इससे पहले डीआरएम ने सिद्धार्थनगर से गोरखपुर जंक्शन के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर ट्रैक, पुल, सिग्नल और समपार फाटकों की स्थिति का भी अवलोकन किया। इस दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें