फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम : अब धूप में भी लगने लगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिसंबर शुरू होने के साथ ही सर्दी का सितम शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान के लगातार 10 डिग्री के आसपास रहने के कारण अब दिन में निकलने वाली चटख धूप भी बहुत अधिक राहत नहीं दे पा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यम पछुआ हवाओं के कारण ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था। दिन में अधिकतम तापमान भले ही 26 दिख रहा है लेकिन यह बहुत अधिक राहत नहीं दे पा रहा। लगातार काफी देर तक धूप में रहने पर ही इसका असर दिख रहा है। छांव में खड़े रहने या बैठने पर ठंड लग रही है। घरों के अंदर भी दिन में लोगों को कंबल ओढ़ने पर ही ठंड से राहत मिल रही है। अंधेरा होते ही गलन बढ़ने लग रही है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में किसी बदलाव का अनुमान नहीं है। इस दौरान पछुआ हवाएं मध्यम गति से चलती रहेंगी।
विज्ञापन


तापमान में अंतर बना रहा लोगों को लापरवाह
बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर लोगों को लापरवाह बना रहा है। दिन में घर से निकलते समय लोग प्राय: सर्दी के पूरे कपड़े नहीं पहन रहे हैं। इसकी वजह से शाम चार बजे के बाद घर की ओर लौटने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें