फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई महिला को बाघ ने शिकार बनाया

विज्ञापन
बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बकरी चराने गई महिला को बाघ ने शिकार बनाया
विज्ञापन

शव के पास तीन घंटे तक डेरा जमाए रहा बाघ
एक सप्ताह पहले किशोर को भी बाघ ने मार डाला था
बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की घटना
खड्डा (कुशीनगर)। जनपद से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के चिउटहां वन क्षेत्र के पास बकरी चराने गई महिला पर बाघ ने हमला कर मार डाला। उसके बाद करीब तीन घंटे तक शव के पास डेरा जमाए रहा।
बाघ के मौजूद रहने से वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी देर तक शव के पास नहीं पहुंच पाए। काफी मशक्कत के बाद शव कब्जे में लिया गया। एक सप्ताह पहले भी बाघ ने एक किशोर को मार डाला था। जंगल से निकलकर लोगों पर हमला कर रहे बाघों से सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। जनपद से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के चिउटहां वन क्षेत्र के सटे पुरैना कटेया गांव निवासी पार्वती देवी (40) तीन अन्य महिलाओं के साथ पूर्णापानी सरेह में बकरी चराने गई थीं। तभी जंगल से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। साथ की महिलाएं शोर मचाते हुए भागकर जान बचाईं। सूचना पर चिउटहां वन क्षेत्र के रेंजर सुरेंद्र सिंह कर्मचारियों व ग्रामीणों के साथ पहुंचे, लेकिन बाघ शव के पास से नहीं हट रहा था। भय की वजह से काफी देर तक कर्मचारी शव के पास नहीं पहुंच पाए। 14 मई को इसी क्षेत्र में जिमरी नौतनवां गांव निवासी राजकुमार बैठा (13) को भी बाघ ने मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन संरक्षक डॉ. नेशामनी ने बताया कि महिला बकरी चराने गई थी। बकरी चराते वक्त जंगल के काफी नजदीक पहुंच गई थी। इसी दौरान बाघ का हमला हुआ और महिला की मौत हो गई। गर्मी के दिनों में पानी के अभाव के कारण जंगली जानवर जंगल से बाहर आ जाते हैं। पहले से ही लोगों को जंगल के अंदर व नजदीक जाने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें