फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 बच्चों की मां इंस्टाग्राम दोस्त संग फरार: 40 वर्ष की महिल को हुआ प्यार- बच्चों के मनाने पर वापस लौटी

Sun, 29 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पुलिस तक मामला पहुंचा तो थाने में दो घंटे तक पंचायत और बच्चों की गुहार के बाद महिला प्रेमी को छोड़कर घर जाने के लिए राजी हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति और बच्चों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला का इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम संबंध उसके परिवार के लिए बड़ा संकट बन गया। महिला के चार बच्चे हैं। करीब दस दिन पहले वह पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन


पुलिस तक मामला पहुंचा तो थाने में दो घंटे तक पंचायत और बच्चों की गुहार के बाद महिला प्रेमी को छोड़कर घर जाने के लिए राजी हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति और बच्चों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, महिला का संपर्क मानीराम क्षेत्र के 28 वर्षीय युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ। 

Trending Videos

धीरे-धीरे यह संबंध प्रेम में बदल गया। महिला के अचानक घर छोड़ने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। कुछ दिन बाद सूचना मिली कि महिला पीपीगंज क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही है।
विज्ञापन

शनिवार को महिला के पति, बच्चे, भाई-बहन और अन्य परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे। बच्चों ने अपनी मां को देखकर घर लौटने की भावुक अपील की लेकिन महिला शुरू में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक पंचायत हुई, जिसमें समझौते की कोशिश की गई। पंचायत के दौरान बच्चों की भावुक अपील और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि महिला को समझाकर परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें