फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्कबाजी: पहले किया प्रेम विवाह- 7 साल बाद फिर चढ़ा 'इश्क का बुखार',पति और प्रेमिका के बीच उलझी पत्नी-केस दर्ज

Sat, 08 Feb 2025 01:27 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

रामगढ़ताल क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी प्रियंका यादव ने केस दर्ज कराया है। बताया कि साथ में पढ़ने वाले नवनीत यादव से उसने परिवार वालों के सहमति से शादी कर ली। लेकिन शादी होने के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
शादी के बाद फिर प्यार हुआ( सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल इलाके में रहने वाले युवक से साथ में पढ़ने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गया। दोनों ने 28 नवंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली। लेकिन, शादी के बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी। आरोप है कि पहले ससुराल वालों ने दहेज की मांग की और फिर पता चला कि पति का किसी दूसरे युवती से संबंध हो गया है।

विज्ञापन


परेशान पत्नी फरियाद लेकर कुछ दिन पूर्व थाने पहुंची तो दोनों (पति और प्रेमिका) को महिला थाना में स्थित मध्यस्थता सेंटर बुलाया गया। आरोपी पति अपनी प्रेमिका संग पहुंचा और बोला कि अब उसी से शादी करेगा।

पीड़ित पत्नी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी पति नहर रोड निवासी नवनीत यादव उर्फ सन्नी, ससुर विरेंद्र यादव, सास मनोरमा, देवर विनीत उर्फ शुभम यादव, दोस्त शशि सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी प्रियंका यादव ने केस दर्ज कराया है।

बताया कि साथ में पढ़ने वाले नवनीत यादव से उसने परिवार वालों के सहमति से शादी कर ली। लेकिन शादी होने के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। लेकिन, घरवालों के उत्पीड़न और मारपीट से गर्भपात हो गया।

बाद में एक बेटी पैदा हुई। इसके बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। एक दिन पति के मोबाइल पर कॉल आने पर उसे रिसीव कर लिया। तब उधर से एक युवती की आवाज आई। पहले तो उसने फोन काट दिया, लेकिन बाद में उसने नवनीत से प्रेम संबंध होने की जानकारी दी। महिला थाने में मध्यस्थता को बुलाया गया तो नवनीत अपनी प्रेमिका संग पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें