फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरातियों में हुआ विवाद- साले को ड्राइवर ने बोलेरो से 50 मीटर तक घसीटा- हालत गंभीर

Sat, 08 Feb 2025 12:53 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

कृष्णा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद बोलेरो में साला बैठा तो चालक से भी विवाद हुआ। इसके बाद साला गाड़ी से उतरकर दरवाजा बंद किया। इसमें उसका कोट फंस गया। इस दौरान चालक ने गाड़ी बढ़ा दी। करीब 50 मीटर तक उसे घसीटा।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक गांव में आई बरात में बरातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दूल्हे के भाई ने आरोप लगाया है कि नाराज होकर चालक ने उनके साले को बोलेरो से करीब 50 मीटर तक घसीट दिया। घायल का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


उधर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक मंदीप और शिवकरन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के जलालगंज निवासी लालमन के पुत्र प्रहलाद की 06 फरवरी को शादी थी। यहां से गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम चक्खान मोहम्मद में बरात आई थी।

दूल्हे के भाई कृष्णा ने बताया कि बरात में किसी बात को लेकर बरातियों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। लोगों ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। कृष्णा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद बोलेरो में साला बैठा तो चालक से भी विवाद हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद साला गाड़ी से उतरकर दरवाजा बंद किया। इसमें उसका कोट फंस गया। इस दौरान चालक ने गाड़ी बढ़ा दी। करीब 50 मीटर तक उसे घसीटा। कृष्णा ने तहरीर में बताया कि कुछ देर बाद उनके साले पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी कमलेश का बोलेरो चालक से विवाद हो गया। इसके बाद कमलेश गाड़ी से उतरा और दरवाजा बंद किया तो कोट उसमें फंस गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें