फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल से दो दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गर्मी एक बार फिर तेवर दिखाने लगी है। सोमवार को निकली तेज धूप के कारण लोग बेहाल नजर आए। मंगलवार को तापमान में और वृद्धि की संभावना है। हालांकि, उसके बाद 13 व 14 मई को मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान थोड़ी राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि गोरखुपर-बस्ती मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार और बृहस्पतिवार को आसमान में बादल घिर सकते हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी। शुक्रवार से मौसम साफ रहने के कारण फिर से तापमान में वृद्धि होगी। सोमवार को मौसम विभाग ने तापमान अधिकतम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। लगातार 14वें दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें