फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टप्पेबाजी का शिकार बुजुर्ग 15 घंटे तक दो थानों का लगाता रहा चक्कर

Mon, 09 Mar 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, आखिरकार गुलरिहा थाने में दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

- बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बुजुर्ग से टप्पेबाजी का मामला

गुलरिहा। गुलरिहा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे टप्पेबाजी के शिकार बुजुर्ग को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए 15 घंटे तक दो थानों का चक्कर लगाना पड़ा। सीमा विवाद के कारण गुलरिहा और चिलुआताल थानों की पुलिस एक-दूसरे पर मामला टालती रही। आखिरकार शनिवार देर रात गुलरिहा पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ चोरी में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, गुलरिहा क्षेत्र के करमहा उर्फ कम्हरिया निवासी तूफानी प्रसाद (64) शनिवार दोपहर झुंगिया कस्बे स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए थे। उन्होंने अपने पास के एक हजार रुपये मिलाकर 50 हजार रुपये की गड्डी बनाकर सदरी की जेब में रख ली थी। आरोप है कि बैंक के अंदर मौजूद दो अज्ञात युवक नाम-पता पूछने के बहाने उनसे बातचीत करने लगे और खैनी भी मांगी। इसके बाद दोनों युवक उनके पीछे-पीछे बैंक से बाहर निकले और बातचीत करते हुए साथ चलने लगे। इसी दौरान मौका पाकर युवकों ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तूफानी प्रसाद झुंगिया चुंगी बाजार के पास पहुंचे तो उन्हें जेब से रुपये गायब होने की जानकारी हुई। घबराए बुजुर्ग तुरंत बैंक पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटना स्थल गुलरिहा और चिलुआताल के बीच सीमा विवाद में फंस गया। दोनों थानों की पुलिस एक-दूसरे पर मामला टालती रही। आखिरकार करीब 15 घंटे बाद गुलरिहा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें