फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुबई भेजने के नाम पर ठगे तीन लाख रुपये, तीन पर एफआईआर

Mon, 16 Mar 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। दुबई भेजने के नाम पर युवक से करीब तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा लाला टोला निवासी राजकुमार निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोइलीखाल निवासी सुधीर निषाद ने बताया कि वह अपने पिता और उसके मित्र मोनू यादव (निवासी चंदौली, बेलीपार) के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उन्हें भी दुबई भेज सकता है।
पीड़ित के अनुसार, एक अगस्त 2025 को आरोपी ने उन्हें अपने घर बुलाकर उनका और उनकी बुआ के बेटे सुरेंद्र निषाद का पासपोर्ट ले लिया। आठ अगस्त को एक कंपनी का लेटर देकर गूगल पे के माध्यम से 65 हजार रुपये और 29 सितंबर को दूसरे कंपनी का वीजा भेजकर 63 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। बाद में दिल्ली से शारजाह का टिकट दिया गया, जो एयरपोर्ट पर फर्जी निकला। पीड़ित का आरोप है कि दुबई पहुंचने पर कुछ लोगों ने उन्हें कमरे में बंद कर पासपोर्ट और 40 हजार रुपये छीन लिए। बाद में आरोपियों ने एक स्कैनर भेजकर परिवार से 1.84 लाख रुपये और मंगवाए। भारत लौटने के बाद पैसे मांगने पर आरोपी जान-माल की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें