फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक सहित माल गायब, ट्रांसपोर्ट मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 05 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरी-चौरा पुलिस ने टाटा स्टील के स्टॉक यार्ड से ट्रक समेत माल गायब होने के मामले में ट्रांसपोर्ट मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर निवासी राकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सरैया सरदारनगर स्थित टाटा स्टील के स्टॉक यार्ड में प्रबंधक हैं। 11 अप्रैल को श्रीनेत ट्रांसपोर्ट सर्विस के मालिक रविंद्र सिंह के माध्यम से टाटा कलर शीट भेजने के लिए ट्रक मंगाया गया था। आरोप है कि ट्रांसपोर्ट मालिक ने अपने परिचित चालक पिंटू को बिल्टी नंबर 18 के साथ गाड़ी भेजी।
यार्ड से 5,96,847 रुपये कीमत की टाटा कलर शीट लोड कर लखमी स्टील, कन्नौज के नाम बिल बनाकर गेट पास के साथ ट्रक रवाना किया गया। पीड़ित के अनुसार, अगले दिन शाम से चालक का मोबाइल फोन बंद हो गया। इसके बाद से ट्रक चालक माल समेत गायब है। ट्रांसपोर्ट मालिक से पूछताछ करने पर वह न तो गाड़ी की जानकारी दे रहा है और न ही चालक से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि ट्रांसपोर्ट मालिक और चालक की मिलीभगत से माल हड़प लिया गया है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें