फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एग्रीमेंट के नाम पर 40 लाख की ठगी, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 05 May 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एग्रीमेंट में वास्तविक कीमत कम दिखाकर काश्तकार को धोखे में रखा और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिलुआताल क्षेत्र के मानबेला निवासी बाबूलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2024 में मकान बनाने और कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपनी 10 डिसमिल जमीन बेचने का फैसला किया। गुलरिहा क्षेत्र के नाहरपुर निवासी विनोद, उनके पुत्र दीपक चंद्र मद्धेशिया और गोपाल से 40 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पीड़ित के अनुसार, 27 जून 2024 को आरोपियों ने 2.20 लाख रुपये लेकर एग्रीमेंट कराया और शेष रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात कही। बाद में न तो रजिस्ट्री कराई गई और न ही रुपये लौटाए गए। उल्टे, जमीन कहीं और बेचने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाने लगी।
पीड़ित का कहना है कि पंचायत के बाद 30 अक्तूबर 2025 को 2.20 लाख रुपये और कुछ ब्याज वापस किया गया। छह जनवरी 2026 को गोपाल चंद गुप्ता ने अपना एग्रीमेंट निरस्त कर दिया। इसके बावजूद पिता-पुत्र ने एग्रीमेंट खत्म नहीं किया और धमकी देते रहे। बीते सात जनवरी को जब पीड़ित अपने बेटे के साथ आरोपियों के घर एग्रीमेंट निरस्त कराने पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर विनोद और दीपक चंद्र मद्धेशिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें