फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 58 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से रविवार को शहर के 19 केंद्रों पर एलटी ग्रेड कंप्यूटर शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लगभग 42.45 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 57.55 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी सुबह लगभग सात बजे से ही अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। विधिवत जांच करने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
किसी भी केंद्र से किसी तरह की समस्या की शिकायत नहीं मिली है। इस परीक्षा में शहर के विभिन्न केंद्रों पर कुल 7827 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3323 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 4504 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि शहर के केंद्रों पर परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें