फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में चार मई से शुरू होंगी यूजी-पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत समय सारिणी, वेबसाइट पर अपलोड
विज्ञापन




गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी। बुधवार को परीक्षा विभाग ने इन परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी, जिसे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बीए और बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 मई तक चलेंगी, जबकि स्नातकोत्तर (पीजी) की परीक्षाएं 11 से 15 मई के बीच संपन्न होंगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के माइनर तथा बैक पेपर परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है। माइनर परीक्षाएं 15 से 22 मई के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा विभाग के अनुसार एमएड, बीएड, बीपीएड, विधि सहित अन्य सभी विषयों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय सारिणी ध्यानपूर्वक देखकर अपनी तैयारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


एमएजेएमसी का परिणाम घोषित
वहीं, विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित होने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। परीक्षा विभाग ने बुधवार को मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (एमए जेएमसी) चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीजी के अन्य विषयों के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें