फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बंगाल चुनाव में वोट डालने बस से जा रहे थे यात्री, काटा चालान

Mon, 20 Apr 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बंगाल चुनाव में मतदान के लिए जा रहे यात्रियों की बस रविवार दोपहर नौसड़ बस स्टैंड के निकट परिवहन विभाग ( आरटीओ) के अधिकारियों की ओर से चालान होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में चालान भरने के बाद बस को छोड़ा गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस लगभग पांच घंटे से ज्यादा खड़ी रही, जिससे यात्री बेहाल नजर आए। इस दौरान यात्रियों ने चालान की हुई बस से ही बंगाल जाने की जिद पर हंगामा करने लगे। कई यात्रियों ने समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने की चिंता जताई।
एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि बस के पास वैध परमिट नहीं था, जिसके कारण कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। चालान होने के बाद सरकारी बस से सभी को जाने के लिए लगाई गई लेकिन यात्री चालान हुई बस से ही जाने की बात करने लगे। इसके बाद चालान की निर्धारित धनराशि जमा होते ही बस को छोड़ दिया गया। यात्री उसी बस में बैठकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें