फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 26वीं वाहिनी पीएसी जवानों ने राप्ती नदी किया रेस्क्यू अभ्यास

विज्ञापन
26वीं वाहिनी पीएसी की ओर से रेस्क्यू अभ्यास का शुभारंभ करतीं सेनानायक निहारिका शर्मा।
विज्ञापन
गोरखपुर। बाढ़ और आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए 26वीं वाहिनी पीएसी के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को राप्ती नदी के श्रीराम घाट पर सेनानायक की देखरेख में ‘बी’ दल (बाढ़ राहत दल) के जवानों को आपदा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानायक निहारिका शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद विशेषज्ञों ने जवानों को बाढ़ आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान जवानों को बचाव उपकरणों के संचालन, नाव संचालन, आपातकालीन समन्वय और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस मौके पर सहायक सेनानायक संजय नाथ तिवारी, शिविर पाल मोहम्मद कासिम, बी दल प्रभारी राणा प्रताप चौहान, नीतीश चंद शुक्ला और राजेश यादव समेत अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें