फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टीपीनगर-पैडलेगंज फ्लाईओवर की रफ्तार सर्विस रोड के अभाव में थमी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्याप्त जगह न मिलने से तेज गति से कार्य करने पर रहती है जाम की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पैडलेगंज-टीपीनगर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इन दिनों सर्विस रोड और नाली निर्माण में देरी के कारण सुस्त पड़ गया है। देवरिया बाईपास फोरलेन मोड़ और पैडलेगंज की ओर सर्विस रोड न बनने से बीम लांचिंग का काम प्रभावित हो रहा है। निर्माण एजेंसी सेतु निगम के अनुसार पर्याप्त जगह न मिलने से तेज गति से कार्य करने पर जाम की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सीमित स्थान में काम को संभलकर आगे बढ़ाना पड़ रहा है।
शहर के सबसे लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर में 75 पियर में से 59 पियर तक बीम लांचिंग हो चुकी है। देवरिया बाईपास की ओर सिक्सलेन फ्लाईओवर से फोरलेन फ्लाईओवर नीचे उतरने वाला है लेकिन लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड-3 की ओर से संबंधित सर्विस रोड व नाली का कार्य अधूरा होने से सेतु निगम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि हम विकास कार्य नहीं रोक सकते। यदि पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क नहीं बनाई जाती है तो स्थानीय स्तर पर कुछ व्यवस्था कर लोगों को राहत देने की कोशिश करेंगे। जनता को कम से कम असुविधा हो, इसकी पूरी जिम्मेदारी हमारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें