फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, मां-नवजात बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- इलाज के लिए गोरखपुर जा रहे थे तीनों, मोगलहा में बुलेट एजेंसी के पास पीछे से बस ने मारी जोरदार टक्कर

- हादसे में महिला के ससुर को भी लगी चोट, पुलिस ने बस कब्जे में लेकर शुरू की जांच

गुलरिहा (गोरखपुर)। मोगलहा स्थित बुलेट एजेंसी के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और उसके 27 दिन के नवजात बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के ससुर भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा गांव निवासी निजामुद्दीन बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अपनी बहू अफसाना (35) और नवजात पोते हमजा को लेकर इलाज के लिए गोरखपुर जा रहे थे। तीनों मोगलहा में बुलेट एजेंसी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में अफसाना और उसके नवजात बेटे हमजा को गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। निजामुद्दीन भी दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। बताया गया कि अफसाना के पति अजबुद्दीन विदेश में है। मां और नवजात बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें