फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑटो में सवारी बनकर बैठी महिलाओं ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑटो में सवारी बनकर बैठी महिलाओं और उनके साथ मौजूद लोगों पर महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगा है। घटना 25 सितंबर की दोपहर की है। पीड़िता को चोरी की जानकारी ज्वेलर्स शोरूम पहुंचने के बाद पर्स खोलने पर हुई। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलरिहा क्षेत्र की सदगुरु कॉलोनी निवासी सावित्री सिंह ने बताया कि वह पति के साथ जेवर एक्सचेंज कराने के लिए गोलघर स्थित शोरूम जा रही थी। दोनों करीब 3:15 बजे रेजीडेंसी अस्पताल के सामने से ऑटो में बैठे। मेडिकल कॉलेज के पास ऑटो रुका तो एक पुरुष, दो महिलाएं और करीब 12 वर्षीय लड़का सवारी के रूप में बैठे। पीड़िता के अनुसार, लड़का बीमार जैसा लग रहा था। एक महिला उसे गोद में बैठाए थी। आरोप है कि महिला और लड़का बार-बार उसके पैर दबा रहे थे। कुछ देर बाद तीन लोग एचएन सिंह के पास और एक पुरुष काली मंदिर के पास उतर गया। इसके बाद वह ज्वेलर्स शोरूम पहुंची। पर्स खोलने पर चेन खुली मिली और उसमें रखे गहने गायब थे।
पीड़िता के मुताबिक, चोरी हुए गहनों में तीन सोने की चेन, दो अंगूठियां, एक लॉकेट और कान का जेवर शामिल है। उसने ऑटो में साथ बैठी महिला पर गहने निकालने का शक जताया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें