फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पारा फिर 40 के पार, तेज धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए हाथ पर ग्लब्स और सिर पर दुपट्टा लगाकर जाती युवती।
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। 21 दिन बाद रविवार को फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इस दौरान लू जैसी स्थिति देखने को मिली। गर्मी से लोग बेहाल दिखे।
विज्ञापन

रविवार को तापमान अधिकतम 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मई महीने में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। इससे पहले 25 अप्रैल को 42.4 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद मौसम ने करवट ली और तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने 23 मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, 22 मई को हल्की बारिश की संभावना है। उसके अलावा अन्य दिनों में मौसम साफ रहेगा। इस वजह से तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मई में औसतन तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहता है। अधिकतम 42.6 डिग्री तक पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें