फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर मिली किशोरी, 12 लाख के गहने लेकर भागी थी घर से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर। सिवान (बिहार) की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी बुधवार की रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सुरक्षित मिली है। किशोरी ने पहले गहनों के संबंध से इन्कार किया लेकिन पुलिस की सतर्कता और पूछताछ से पूरी सच्चाई सामने आ गई। तस्दीक के बाद बृहस्पतिवार को करीब 12 लाख रुपये मूल्य के गहने परिवार को सौंप दिए गए।
किशोरी बुधवार रात करीब 1:30 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर अकेली घूम रही थी। सिपाहियों ने उसे अकेला देखकर टोका, तो उसने बैग डस्टबीन के पास रख दिया। सिपाहियों के पूछने पर किशोरी ने शुरुआत में गहनों से संबंध होने से इन्कार किया और नाम, पतन्वतथा मोबाइल नंबर भी नहीं बताया। पर्स के बारे में पूछे जाने पर उसने अपना होने से इन्कार किया। पुलिस की सतर्कता और विस्तृत पूछताछ के बाद पता चला कि किशोरी घर से पैतृक गहने लेकर भागी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान किशोरी के पर्स से कंगन, झुमका, झाला और सोने की चेन बरामद हुई। जीआरपी ने किशोरी के स्वजन से संपर्क किया, जिनसे पता चला कि मां से कहासुनी के बाद किशोरी घर से गहने लेकर चली गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी के परिवार वाले सिवान से गोरखपुर पहुंचे। मिलान में गहने सही पाए गए। गहनों का कुल मूल्य लगभग 12 लाख रुपये बताया गया है। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें