फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोलुआ घाट पुल पर छात्रा का आईकार्ड और स्कूली सामान मिला, सनसनी

Fri, 20 Feb 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डेढ़ माह पहले बीमारी से हो चुकी थी बालिका की मृत्यु, भाई पुल पर रख आया था सामान
विज्ञापन


गुलरिहा। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो की रहने वाली 11 वर्षीय बालिका की डेढ़ माह पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। बुधवार की रात कोलुआ घाट पुल पर उसके स्कूल का आईकार्ड, जूता, टाई, बेल्ट और अन्य कपड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, बालिका की मृत्यु के बाद उसके सामान घर पर ही थे, जो अक्सर उसकी याद दिलाते थे। उन्हें देखकर घर के लोग भावुक होकर फफक पड़ते थे। इसे देखते हुए बालिका के भाई ने बुधवार की रात उसका स्कूली सामान घर से ले जाकर पुल पर रख आया। बुधवार देर रात किसी राहगीर की नजर वहां पड़े आईकार्ड और अन्य सामान पर पड़ी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुलरिहा पुलिस सक्रिय हो गई और किशोरी की तलाश में घंटों जुटी रही। पुलिस टीम ने आसपास की जगहों और जंगल एकला नंबर दो गांव में जांच की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ में पूरी स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलरिहा थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि बच्ची की कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी। परिजनों ने उसका स्कूल का सामान कोलुआ घाट पुल पर रखा था। राहगीर और स्थानीय लोग भी पुल पर पड़े सामान को देखकर चकित रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें